कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष ने जनता दरबार में कोसी क्षेत्र से आये 30 परिवादियों की समस्याओं का त्वरीत निपटारा किये, परिवादियों ने DIG के कार्यशैली की सराहना की.
बिहार के मोतिहारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल संचालक के परिवार ने एक व्यक्ति पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 22 लाख रुपये लेने के बाद रकम वापस नहीं करने का भी आरोप लगाया गया है।
बिहार पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। सहरसा जिले के सलखुआ थाना में कथित दलाली और पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के वायरल वीडियो मामले में कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने औचक जांच के बाद बड़ा एक्शन लिया है। जांच में प्रथम दृष्टया कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले के कुल 10 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं कथित दलाल सतीश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पेश है मुरारी कुमार की यह रिपोर्ट।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के शिवहर की छात्रा कुमारी रेशमा को व्यक्तिगत पत्र लिखकर वडनगर में आयोजित 'प्रेरणा' कार्यक्रम में उनकी भागीदारी और अनुभवों की सराहना की। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की 12वीं की छात्रा रेशमा को मिला यह सम्मान पूरे शिवहर और बिहार के लिए गर्व का विषय बन गया है। जानिए इस प्रेरणादायक कहानी की पूरी रिपोर्ट।
12 वर्षों की यात्रा में नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्री-लिटिगेशन सहित कुल 46 करोड़ 32 लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया गया है। वहीं राज्य लोक अदालतों के जरिए 1 करोड़ 9 लाख मामलों का समाधान हुआ है। इसके अलावा परमानेंट लोक अदालतों ने भी 14 लाख 72 हजार मामलों में पक्षकारों को त्वरित राहत दी है।
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में दाखिले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब पड़ोसी जिले के विद्यार्थी भी सीधे विद्यालय आकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस नए फैसले से कई छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
भोजपुर जिले के शाहपुर थाना के बिलौटी गांव के रहने वाले युवक भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए भोजपुरी गायक सह आभिनेता खेसारी लाल यादव उनके गांव बिलौटी पहुंचे, जहां उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की।
जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, मुक्ति फाउंडेशन और अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा चलाए गए मानव तस्करी रोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त छापेमारी में एक आर्केस्ट्रा संचालक के नियंत्रण से 23 लड़कियों को मुक्त कराया गया।
आगामी मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 19 जून 2026 को अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन), सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता, बागमती प्रमंडल की संयुक्त टीम ने बागमती नदी के दोनों सुरक्षात्मक तटबंधों का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कई किलोमीटर तक पैदल एवं वाहन से तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया।
शिवहर जिले के तरियानी थाना के थानाध्यक्ष विनय कुमार को तलाशी एवं जब्ती प्रक्रिया में प्रक्रियागत त्रुटियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। न्यायालय द्वारा मामले में कमियों की ओर ध्यान आकर्षित किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर डीआईजी तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर ने यह कार्रवाई की। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, शिवहर निर्धारित किया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि कानूनी प्रक्रियाओं के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।