सहरसा में DIG डॉ. कुमार आशीष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बिहार के सहरसा में शुक्रवार 31 जुलाई को पुलिस उप-महानिरीक्षक कोसी क्षेत्र "DIG" डॉ. कुमार आशीष के द्वारा पुलिस अधीक्षक सहरसा कार्यालय सहरसा का वार्षिक निरीक्षण किया गया. इस मौके पर सहरसा पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग भी मौजूद थे. कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष जब पुलिस अधीक्षक सहरसा कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे तो सबसे पहले पुलिस जवानों के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उसके बाद कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहरसा की सभी शाखाओं में हो रहे सभी कामकाजों एवं दस्तावेजों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गयी |

साथ ही बेहतर पुलिसिंग व्यवस्थाओं और आमजनों को ससमय विभिन्न सेवाएं मुहैया करवाने के लिए DIG डॉ. कुमार आशीष ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस में तकनीक के नवाचारों का प्रयोग करने तथा पुलिस के कार्यों में पारदर्शिता एवं कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण मूल्यवान निर्देश भी दिए. पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के द्वारा निरीक्षणोपरांत DIG डॉ. कुमार आशीष को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया.
रिपोर्ट...मुरारी कुमार
टिप्पणियाँ 0