प्रत्येक मां को जन्म के बाद सबसे पहले अपने शिशु को मां का दूध अवश्य पिलाना चाहिए, क्योंकि यह बच्चे के लिए अमृत के समान है। मनोरमा देवी सीकरिया ए.एन.एम. ट्रेनिंग स्कूल, राधा नगर में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।
पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित मनोरमा देवी सीकरिया ए.एन.एम. ट्रेनिंग स्कूल, राधा नगर में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, जीएनएम सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका सुमन भारती, एएनएम कॉलेज की प्रिंसिपल प्रीति दुबे एवं शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कॉलेज सचिव एवं भाजपा नेता यमुना सीकरिया ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान छात्राओं ने स्तनपान के महत्व पर पोस्टर प्रस्तुति दी, जिसके लिए उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मीना मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक मां को जन्म के बाद सबसे पहले अपने शिशु को मां का दूध अवश्य पिलाना चाहिए, क्योंकि यह बच्चे के लिए अमृत के समान है। वहीं प्रिंसिपल प्रियंका सुमन भारती ने नर्सिंग शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मां के दूध में रोगों से लड़ने की प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता होती है।
कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल प्रीति दुबे ने किया। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सिफारिशों का उल्लेख करते हुए बताया कि जन्म से पहले छह महीने तक केवल मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है। उन्होंने क्लोस्ट्रम (पहला गाढ़ा पीला दूध) के महत्व और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए कार्यस्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
टिप्पणियाँ 0