सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष SI खुशबू कुमारी को स्मैक तस्कर से कथित सांठगांठ के आरोप में कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तकनीकी जांच में तस्कर से लगातार संपर्क और बातचीत के साक्ष्य मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। स्पष्टीकरण में SI ने संपर्क रहने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर सुपौल पुलिस लाइन में योगदान देने का आदेश दिया गया।
बिहार /सहरसा : कोसी क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे_कोसी नशा मुक्ति अभियान के बीच बिहार के सहरसा जिले अंतर्गत बैजनाथपुर थाना में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष SI खुशबू कुमारी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। कोसी क्षेत्र के DIG डॉ. कुमार आशीष ने स्मैक तस्कर मिट्ठू कुमार से सांठगांठ के आरोप में बैजनाथपुर अपर थानाध्यक्ष SI खुशबू कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
- कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैजनाथपुर अपर थानाध्यक्ष SI खूशबू कुमारी को स्मैक तस्कर से सांठगांठ के आरोप में किया निलंबित.
जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) द्वारा तकनीकी जांच के दौरान SI खुशबू कुमारी और स्मैक तस्कर के बीच लगातार संपर्क और बातचीत के साक्ष्य सामने आने के प्रमाण मिले। जांच रिपोर्ट में तस्कर से सांठगांठ की पुष्टि होने के बाद कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष ने तत्काल एसआई से स्पष्टीकरण पूछा, स्पष्टीकरण में एसआई खुशबु कुमारी ने स्मैक तस्कर से संपर्क रहने की बात स्वीकार की। आरोप सही साबित होने पर DIG ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एसआई खुशबु कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सुपौल जिला पुलिस लाइन में योगदान देने का आदेश दिया है।
इस कार्रवाई को कोसी क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस मामले में विस्तृत विभागीय जांच और कार्रवाई होगी, उसके पश्चात कठोर दंड भी दिया जा सकता है।
मामले में कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष ने स्पष्ट शब्दों में कहा है की कोई भी पुलिसकर्मी हो या अधिकारी किसी तरह की गलत गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा तो विधिवत जांच कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. लापरवाह और गलत आचरण वाले ऐसे सभी पुलिसकर्मी और अधिकारी चिह्नित किए जा रहे हैं, जिनपर आनेवाले समय में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
टिप्पणियाँ 2
nIWeFVMdxyDshUWoeXTkAob
tGjQpiHofNzlDNmAr
YKpxQiKjoSuzoJHHumGNhBRL
tQbAXwNESyrsNSUN