कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा. DIG ने SSB के अधिकारियों एवं सुपौल पुलिस अधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक, बैठक में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा चौकसी बढ़ाने एवं तस्करी रोकने पर बनी रणनीति.
कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा. DIG ने SSB के अधिकारियों एवं सुपौल पुलिस अधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक, बैठक में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा चौकसी बढ़ाने एवं तस्करी रोकने पर बनी रणनीति.
बिहार/सुपौल - बिहार के कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने रविवार को कोसी क्षेत्र अंतर्गत सुपौल जिले के भीमनगर समीप इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने SSB की 45वीं वाहिनी के अधिकारियों एवं सुपौल पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सीमा पर चौकसी बढ़ाने, तस्करी रोकने और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करने पर चर्चा की।
बैठक में सीमा क्षेत्र में होने वाली तस्करी, अवैध आवाजाही, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संयुक्त रणनीति तैयार की गई। कोसी रेंज के DIG डॉ. कुमार आशीष ने इंडो-नेपाल सीमा निरीक्षण के दौरान कहा कि भारत-नेपाल की खुली सीमा को देखते हुए पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय तथा नियमित सूचना आदान-प्रदान बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और आपसी तालमेल के साथ कार्रवाई करने हेतू आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आगे डीआईजी ने बताया कि सीमा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करने पर भी जोर दिया। उन्होंने सीमावर्ती थानों और एसएसबी के बीच समन्वय को और मजबूत कर अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने की बात कही।
बैठक के बाद DIG डॉ. कुमार आशीष ने SSB द्वारा स्थापित थर्मल स्कैनर पॉइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने उपकरणों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और सीमा पर तैनात SSB जवानों से निगरानी के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि थर्मल स्कैनर जैसी आधुनिक तकनीक सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
वहीँ मीडिया से बात करते हुए कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए SSB के कमांडेंट एवं सुपौल पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ हर महीने बैठक आयोजित की जाती है। इन बैठकों में सीमा सुरक्षा चौकसी तैनाती और समन्वय की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनाई जा सके।
इस दौरान SSB 45वीं वाहिनी वीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह, सेकेंड इन कमांड जगदीश शर्मा, डिप्टी कमांडेंट सौरव सुमन, वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
कोसी ब्यूरो मुरारी कुमार की रिपोर्ट.
टिप्पणियाँ 2
JifnSxzDqdSVDAgSVbq
bxngZVGdveXHNdgVxw
yfMWuxTezxYCQXUrGAojPD
ZYFtyfCdSirAqvEVGlSS