साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शिवहर साइबर थाना द्वारा विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में साइबर डीएसपी इशानी सिन्हा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयर करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
शिवहर समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शिवहर साइबर थाना द्वारा विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में साइबर डीएसपी इशानी सिन्हा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयर करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस का कहना है कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है और इसी उद्देश्य से जिले में लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
रिपोर्ट: संजीत कुमार मंडल
REAL NEWS बिहार/झारखंड | शिवहर
टिप्पणियाँ 0