जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में दाखिले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब पड़ोसी जिले के विद्यार्थी भी सीधे विद्यालय आकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस नए फैसले से कई छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में दाखिले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब पड़ोसी जिले के विद्यार्थी भी सीधे विद्यालय आकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस नए फैसले से कई छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
बिहार /शिवहर : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय शिवहर में कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय के लिए ऑन स्पॉट नामांकन की अंतिम तिथि अब 29 जून कर दी गई है। अब पड़ोसी जिलों के छात्र भी सीधे विद्यालय आकर दाखिला ले सकेंगे।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार विज्ञान और गणित में न्यूनतम 60 अंक तथा अंग्रेजी में 50 अंक पाने वाले विद्यार्थी ही नामांकन के पात्र होंगे। नामांकन प्रक्रिया में छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित छात्र-छात्राएं 1 जुलाई से नियमित कक्षाओं में शामिल होंगे।वही प्राचार्य प्रभारी विजय कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दो महीने की गर्मी छुट्टी के बाद सभी विद्यार्थी 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू करेंगे।
उन्होंने कहा कि विलंब से पहुंचने वाले छात्रों को अभिभावक के साथ स्वयं नवोदय विद्यालय समिति पटना से अनुमति लेनी होगी।छुट्टी पर गए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को 28 जून तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। वही सभी स्टाफ छात्र-छात्राओं के आवास,पढ़ाई और भोजन की बेहतर व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करेंगे। प्राचार्य ने अभिभावकों से अपील की कि वे तय तिथि तक नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
संवाददाता - संजीत कुमार मंडल
( REAL NEWS BIHAR/JHARKHAND )
टिप्पणियाँ 0