मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र से पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, युवक शहजाद भट्टी गैंग के संपर्क में था और इंस्टाग्राम के जरिए नेटवर्क से जुड़ा था.
मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र से पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, युवक शहजाद भट्टी गैंग के संपर्क में था और इंस्टाग्राम के जरिए नेटवर्क से जुड़ा था.
Motihari News: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक युवक को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ढाका थाना क्षेत्र से गिरफ्तार मोतिहारी का यह युवक पाकिस्तानी शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है. उसके पास से बरामद मोबाइल फोन से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. बताया जा रहा है कि युवक इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी शहजाद भट्टी के संपर्क में आया और प्रतिबंधित संगठन के लिए काम करना शुरू कर दिया. मजदूर परिवार से आने वाले ढाका के इस युवक को संगठन की ओर से पैसे की भी आपूर्ति की जाने लगी थी.
आईएसआई समर्थित शहजाद भट्टी गैंग
गिरफ्तारी के बाद मोबाइल की जांच
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक शहजाद भट्टी और अली गुजर के लिए मुख्य रूप से काम करता था. गुप्त सूचना के आधार पर सिकरहाना डीएसपी के नेतृत्व में ढाका पुलिस ने बिसरहिया चौक के समीप कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस उसके मोबाइल फोन और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है, जिससे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिलने की संभावना है.
15 अगस्त को हमले की थी साजिश
बताया गया है कि पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित शहजाद भट्टी गैंग ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत में बम धमाकों के हमलों की साजिश रची थी. यह गैंग आईईडी, ग्रेनेड और पेट्रोल बमों के जरिए बड़े हमले करने के साथ टारगेट किलिंग की योजना बना रहा था. 12 अगस्त को देश के 14 राज्यों में एक साथ बड़ा अभियान चलाया गया था. इस कार्रवाई में 200 से अधिक आतंकियों और गुर्गों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 253 लोगों को हिरासत में लिया गया था. इनके पास से आईईडी, पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के मार्का वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले सीसीटीवी कैमरे बरामद किए गए थे.
गिरफ्तार युवक से पुलिस कर रही है पूछताछ
शहजाद भट्टी नेटवर्क की गतिविधियों को देखते हुए भारत सरकार ने 16 सितंबर को शहजाद भट्टी गैंग नाम के संगठन को प्रतिबंधित कर दिया था. इसी कार्रवाई के क्रम में अब मोतिहारी के ढाका से इस नेटवर्क से जुड़े युवक की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस अब गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल से मिले सुरागों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.
रिपोर्ट: कुणाल कुमार
टिप्पणियाँ 0