बिहार के मोतिहारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल संचालक के परिवार ने एक व्यक्ति पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 22 लाख रुपये लेने के बाद रकम वापस नहीं करने का भी आरोप लगाया गया है।
मोतीहारी : बिहार के मोतिहारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल संचालक के परिवार ने एक व्यक्ति पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 22 लाख रुपये लेने के बाद रकम वापस नहीं करने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। वही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा में एक निजी विद्यालय ( लक्ष्य राज ) के संचालक रामबाबू प्रसाद की पत्नी सोनवर्षा कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

शिकायत में शिवहर जिले मथुरापुर निवासी और जनसुराज के नेता , विधायक के उम्मीदवार रहे नीरज सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है | आरोप है कि नीरज सिंह ने विद्यालय के बगल की 16 धुर जमीन बेचने की बात कही थी, जिसकी कीमत 48 लाख रुपये तय हुई। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में स्कूल संचालक की ओर से जमीन और रजिस्ट्री पर कुल 48 लाख 71 हजार रुपये दिए |
लेकिन शिकायत के अनुसार आधी जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद भी आरोपी ने 22 लाख रुपये वापस नहीं लौटाया । पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब बकाया राशि वापस मांगी गई, तो आरोपी ने 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की और पैसे नहीं देने पर धमकी भी दी। इसी शिकायत के आधार पर मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की सत्यता की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी। इस मामले में आरोपी पक्ष की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है। जैसे ही उनका पक्ष मिलेगा, उसे भी प्रमुखता से प्रसारित किया जाएगा।
टिप्पणियाँ 0