शिवहर मंडल कारा के निरीक्षण के दौरान माननीय उच्च न्यायालय, पटना के न्यायाधीश-सह-निरीक्षी न्यायाधीश अंशुल राज ने कैदियों के भोजन, स्वच्छता, महिला वार्ड और विधिक सहायता व्यवस्था का जायजा लिया। रसोई की साफ-सफाई पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण भोजन और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को तत्काल कानूनी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।