शिवहर जिले के तरियानी थाना के थानाध्यक्ष विनय कुमार को तलाशी एवं जब्ती प्रक्रिया में प्रक्रियागत त्रुटियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। न्यायालय द्वारा मामले में कमियों की ओर ध्यान आकर्षित किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर डीआईजी तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर ने यह कार्रवाई की। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, शिवहर निर्धारित किया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि कानूनी प्रक्रियाओं के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बिहार /शिवहर: न्यायालय द्वारा एक मामले में तलाशी एवं जब्ती की प्रक्रिया में प्रक्रियागत त्रुटियों की ओर ध्यान आकृष्ट किए जाने के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तरियानी थाना के थानाध्यक्ष विनय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कार्रवाई की है। निलंबन के दौरान विनय कुमार का मुख्यालय पुलिस केंद्र, शिवहर निर्धारित किया गया है।

बताया गया है कि संबंधित मामले में न्यायालय ने तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई में प्रक्रियागत कमियों की ओर संकेत किया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, शिवहर की अनुशंसा पर डीआईजी तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया।
- तलाशी एवं जब्ती प्रक्रिया में त्रुटि पर तरियानी थानाध्यक्ष विनय प्रसाद निलंबित
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि विधिसम्मत प्रक्रिया के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा तथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता - संजीत कुमार मंडल
( REAL NEWS BIHAR/JHARKHAND)
टिप्पणियाँ 0