प्रत्येक मां को जन्म के बाद सबसे पहले अपने शिशु को मां का दूध अवश्य पिलाना चाहिए, क्योंकि यह बच्चे के लिए अमृत के समान है। मनोरमा देवी सीकरिया ए.एन.एम. ट्रेनिंग स्कूल, राधा नगर में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।
साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शिवहर साइबर थाना द्वारा विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में साइबर डीएसपी इशानी सिन्हा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयर करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
पूर्वी चंपारण के लिए खेल जगत से एक अच्छी खबर सामने आई है। जिले के दो होनहार टेबल टेनिस खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रथम बिहार राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेने के लिए दोनों खिलाड़ी मुजफ्फरपुर रवाना हो गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये खिलाड़ी जिले का नाम पूरे बिहार में रोशन करेंगे। देखिए यह रिपोर्ट।
सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष SI खुशबू कुमारी को स्मैक तस्कर से कथित सांठगांठ के आरोप में कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तकनीकी जांच में तस्कर से लगातार संपर्क और बातचीत के साक्ष्य मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। स्पष्टीकरण में SI ने संपर्क रहने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर सुपौल पुलिस लाइन में योगदान देने का आदेश दिया गया।
सहरसा में DIG डॉ. कुमार आशीष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बिहार के समस्तीपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी।
कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष ने जनता दरबार में कोसी क्षेत्र से आये 30 परिवादियों की समस्याओं का त्वरीत निपटारा किये, परिवादियों ने DIG के कार्यशैली की सराहना की.
बिहार के मोतिहारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल संचालक के परिवार ने एक व्यक्ति पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 22 लाख रुपये लेने के बाद रकम वापस नहीं करने का भी आरोप लगाया गया है।
बिहार के जहानाबाद में जिलाधिकारी (DM) के आवास पर हमला किए जाने की खबर सामने आई है। उपद्रवियों ने आवास पर पथराव किया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में करने में जुट गई। मामले की जांच जारी है।
कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा. DIG ने SSB के अधिकारियों एवं सुपौल पुलिस अधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक, बैठक में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा चौकसी बढ़ाने एवं तस्करी रोकने पर बनी रणनीति.