|

तलाशी और जब्ती में बड़ी लापरवाही! तरियानी थानाध्यक्ष विनय कुमार निलंबित

शिवहर जिले के तरियानी थाना के थानाध्यक्ष विनय कुमार को तलाशी एवं जब्ती प्रक्रिया में प्रक्रियागत त्रुटियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। न्यायालय द्वारा मामले में कमियों की ओर ध्यान आकर्षित किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर डीआईजी तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर ने यह कार्रवाई की। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, शिवहर निर्धारित किया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि कानूनी प्रक्रियाओं के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By Swati Singh | June 20, 2026 | 0 Comments

BIHAR में DIG का बड़ा एक्शन, सलखुआ थाना दलाली कांड में नपे थानाध्यक्ष समेत 10 पुलिसकर्मी

बिहार पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। सहरसा जिले के सलखुआ थाना में कथित दलाली और पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के वायरल वीडियो मामले में कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने औचक जांच के बाद बड़ा एक्शन लिया है। जांच में प्रथम दृष्टया कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले के कुल 10 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं कथित दलाल सतीश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पेश है मुरारी कुमार की यह रिपोर्ट।

By Swati Singh | July 04, 2026 | 0 Comments

लोकप्रिय श्रेणियाँ

8
1
1