भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे और मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। खेसारी लाल ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनके दौरे के बाद भरत तिवारी एनकाउंटर मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वीडियो में देखिए खेसारी लाल यादव ने क्या कहा और क्यों उनका बयान बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के शिवहर की छात्रा कुमारी रेशमा को व्यक्तिगत पत्र लिखकर वडनगर में आयोजित 'प्रेरणा' कार्यक्रम में उनकी भागीदारी और अनुभवों की सराहना की। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की 12वीं की छात्रा रेशमा को मिला यह सम्मान पूरे शिवहर और बिहार के लिए गर्व का विषय बन गया है। जानिए इस प्रेरणादायक कहानी की पूरी रिपोर्ट।
कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा. DIG ने SSB के अधिकारियों एवं सुपौल पुलिस अधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक, बैठक में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा चौकसी बढ़ाने एवं तस्करी रोकने पर बनी रणनीति.
कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष ने जनता दरबार में कोसी क्षेत्र से आये 30 परिवादियों की समस्याओं का त्वरीत निपटारा किये, परिवादियों ने DIG के कार्यशैली की सराहना की.
बिहार के समस्तीपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी।
मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र से पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, युवक शहजाद भट्टी गैंग के संपर्क में था और इंस्टाग्राम के जरिए नेटवर्क से जुड़ा था.
बिहार के सहरसा की बेटी आकांक्षा नेहा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर देश और बिहार का नाम रोशन किया है। दुनिया के बड़े इन्वेस्टमेंट बैंक में Vice President के पद पर कार्यरत आकांक्षा नेहा अब Mrs Universe 2026 के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और यूरोप का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। सहरसा से यूरोप तक का उनका सफर उपलब्धियों और मेहनत की कहानी है। अब दुनिया के अंतरराष्ट्रीय मंच पर आकांक्षा नेहा की मौजूदगी बिहार और भारत के लिए गौरव का विषय बन गई है।