बिहार पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। सहरसा जिले के सलखुआ थाना में कथित दलाली और पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के वायरल वीडियो मामले में कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने औचक जांच के बाद बड़ा एक्शन लिया है। जांच में प्रथम दृष्टया कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले के कुल 10 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं कथित दलाल सतीश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पेश है मुरारी कुमार की यह रिपोर्ट।
कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा. DIG ने SSB के अधिकारियों एवं सुपौल पुलिस अधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक, बैठक में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा चौकसी बढ़ाने एवं तस्करी रोकने पर बनी रणनीति.
कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष ने जनता दरबार में कोसी क्षेत्र से आये 30 परिवादियों की समस्याओं का त्वरीत निपटारा किये, परिवादियों ने DIG के कार्यशैली की सराहना की.
सहरसा में DIG डॉ. कुमार आशीष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष SI खुशबू कुमारी को स्मैक तस्कर से कथित सांठगांठ के आरोप में कोसी रेंज DIG डॉ. कुमार आशीष ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तकनीकी जांच में तस्कर से लगातार संपर्क और बातचीत के साक्ष्य मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। स्पष्टीकरण में SI ने संपर्क रहने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर सुपौल पुलिस लाइन में योगदान देने का आदेश दिया गया।